मुजफ्फरनगर की खतौली सीट हुई खाली, दंगे में सजा के बाद BJP विधायक विक्रम सैनी की गई थी विधायकी
AajTak
विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 15 खतौली विभानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विक्रम सिंह निर्वाचित हुए थे. उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे में दोषी पाए जाने पर एमपीएमएल कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाई गई है. इसके बाद से ही विक्रम सैनी की विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बाद अब यूपी के एक और विधायक की सदस्यता जाने के बाद सीट खाली हुई है. दरअसल, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता जाने के बाद मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट खाली हो गई है. विधानसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार देर शाम इसके लिए सूचना भी जारी कर दी गई है. विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि 15 खतौली विभानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विक्रम सिंह निर्वाचित हुए थे. उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे में दोषी पाए जाने पर एमपीएमएल कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाई गई है. इसके बाद से ही विक्रम सैनी की विधानसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. जिसके चलते 11 अक्टूबर 2022 से उत्तर प्रदेश विधानसभा में विक्रम सिंह का स्थान रिक्त हो गया है.
बता दें की दंगे से पहले 27 अगस्त 2013 को मुजफ्फरनगर जनपद के कवाल गांव में गौरव और सचिन की हत्या के बाद पुलिस ने खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी सहित 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था. विधायक विक्रम सैनी सहित इन सभी 28 में से 12 लोगों को 11 अक्टूबर के दिन मुजफ्फरनगर स्थित एमपी एमएलए कोर्ट ने 2-2 साल की सजा सुनाते हुए 10-10 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया है. मामले में सबूत के अभाव में 15 लोगों को बरी कर दिया गया था, वहीं एक शख्स की मौत हो गई थी.
दूसरी बार खतौली विधायक बने थे विक्रम सैनी
खतौली के बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंन पहली बार 2017 में सपा के चंदन सिंह चौहान को 31,374 वोट से हराया था. वहीं 2022 में विक्रम सैनी, रालोद के राजपाल सिंह सैनी को 16,345 वोट से हराकर विजयी हुए थे.
क्या है सीट रद्द होने की प्रक्रिया?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुबातिक दो साल की सजा मिलने पर किसी भी जनप्रतिनिधि की सदस्यता अपने आप ही खत्म मानी जाएगी. सजा मिलने की सूचना नगर प्रशासन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को दी जाती है. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष मामले में ऐक्शन लेते हैं और तुरंत उस विधायक की सीट खाली होने अधिसूचना जारी कर देते हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






