
'मुख्तार को मारकर रास्ते से हटाया गया, वक्त आने पर देंगे सबूत...', भाई अफजाल ने किया दावा
AajTak
यूपी की मऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी ने चौंकने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि हम वक्त आने पर सारा सुबूत पेश करेंगे कि मुख्तार को रास्ते से हटाया गया, मौत नहीं हुई.
उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा से पूर्व विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. परिजनों ने दावा किया कि मुख्तार की मौत जेल में दिए गए जहर की वजह हुई है. मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी ने भी कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को मार कर रास्ते से हटाया गया है. सही वक्त आने पर हम इस बात का पुख्ता सुबूत देंगे कि मुख्तार को जेल में जहर देकर मारा गया है. कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है.
अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हें कोई शर्म नहीं है, 26 मार्च को मुख्तार को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. पुलिस ने कहा कि उन्हें इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था. जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमें बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया. इस दौरान मुख्तार ने कहा कि उनको जहर दिया गया था और इस वजह से वह बेहोश हो गए थे. मुख्तार ने बताया था कि वह बेहद दर्द में हैं.
जब डीएम से भिड़े अफजाल अंसारी...
मुख्तार अंसारी के जनाजे में बड़ी तादाद समर्थकों की भीड़ आई थी, जो मिट्टी देने के लिए कब्रिस्तान के अंदर जाना चाह रही थी. दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने सिर्फ परिवार के लोगों को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने की छूट दे रखी थी. जब गाजीपुर की डीएम आर्यका अखोरी ने अफजाल अंसारी से अंदर जाने वाले लोगों पर बात की तो तीखी बहस हो गई. इस दौरान अफजाल अंसारी बेहद गुस्से में नजर आए. अफजाल ने कहा कि अगर दूसरे लोग भी मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता. इस पर डीएम आर्यका अखोरी ने कहा कि मैं डीएम हूं, इसके लिए इजाजत नहीं ली गई है.
अफजाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि आप चाहे कुछ भी हों, धार्मिक प्रयोजन के लिए या किसी को मिट्टी देने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होती है. इस पर डीएम ने कहा कि जरूरत होती है क्योंकि यहां धारा 144 लगी हुई है. आप सिर्फ परिवार के लोगों को लेकर अंदर जाइए. इसके बाद अफजाल अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि जो भी मिट्टी देना चाहता है वो दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता.
यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की बुलंदी और बेबसी के किस्से... जब मछली के लिए जेल में तालाब खुदवाने वाला गैंगस्टर कुरकुरे के लिए तरस गया!

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



