
मुख्तार अंसारी- रोपड़ टू बांदा... 880 km का मिशन, इस रूट से ला रही यूपी पुलिस
AajTak
पंजाब के रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख़्तार अंसारी को लेने के लिए यूपी पुलिस की टीम रोपड़ पहुंच चुकी है. मुख्तार अंसारी की कस्टडी पुलिस की टीम रोपड़ पहुंच चुकी है. मुख्तार अंसारी को 882 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग से रोपड़ से बांदा लाया जाएगा.
पंजाब के रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख़्तार अंसारी को लेने के लिए यूपी पुलिस की टीम रोपड़ पहुंच चुकी है. मुख्तार अंसारी की कस्टडी पुलिस की टीम रोपड़ पहुंच चुकी है. मुख्तार अंसारी की कस्टडी यूपी पुलिस को मिलने की औपचारिकताएं शुरू हो गई हैं. करीब 882 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग से बाहुबली अंसारी को रोपड़ से बांदा आना है. रोपड़ के रूपनगर जेल की ओर जाने वाली सड़क को खाली करा लिया गया है. किसी भी गाड़ी को जेल की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है. लखनऊ के सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को रोपड़ जेल से सीधे बांदा जेल ही लाया जाएगा, रास्ते मे कहीं रुकने की संभावना नहीं है, रात होने के बाद भी मुख्तार अंसारी का बांदा का सफर जारी रहेगा. रोपड़ के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि पंजाब पुलिस की कोई टीम या कमांडो मुख्तार अंसारी के काफिले के साथ नहीं रहेगा. इस पूरे ऑपरेशन को यूपी पुलिस ही लीड करेगी. पंजाब की रोपड़ पुलिस सिर्फ जेल के आसपास और बाहर कानून-व्यवस्था देख रही है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










