
मुख्तार अंसारी की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
AajTak
Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक ने पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. इन सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था.
Mukhtar Ansari News: पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी और अन्य 2 लोगों के खिलाफ यूपी के मऊ की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है. सर्विलांस टीम भी एक्टिव हो गई है. मऊ के थाना दक्षिण टोला में मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित 3 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. इस केस में पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है.
बता दें कि मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के रैनी गांव में अनुसूचित जाति को पट्टे पर दी गई ग्राम पंचायत की जमीन की रजिस्ट्री मुख्तार अंसारी ने अपने प्रभाव से इसे अपनी पत्नी अफसा अंसारी के नाम करा ली थी. शिकायत मिलने पर जांच के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इसके बाद मुख्तार अंसारी की पत्नी सहित अन्य लोगों के खिलाफ दक्षिण टोला थाने में केस दर्ज कराया था. इसी केस में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने न्यायालय से उनकी गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू वारंट की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक के न्यायाधीश रामराज ने विवेचक की अर्जी पर सुनवाई के बाद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी सहित तीन लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी और गाजीपुर के रहने वाले सर्जिल रजा और अनवर सहजाद के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है.
अदालत से वारंट जारी होने के बाद अब मऊ पुलिस ने अफसा अंसारी सहित तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है. सर्विलांस टीम को भी अलर्ट कर दिया है. मऊ के एसपी सुशील घुले ने कहा कि मऊ में एक गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था. उस केस में जांच के दौरान जब इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो न्यायालय से एनबीडब्ल्यू की गई. इनके खिलाफ और अन्य दो लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू मिला है. गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है. सर्विलांस सेट और अन्य लोगों के माध्यम से गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







