
मुखर्जी नगर अग्निकांड: घटना के वक्त पीजी में थी ढाई साल की अंशी, दिल्ली फायर सर्विस के जवान ने यूं बचाई उसकी जान
AajTak
इमारत से सुरक्षित बचाई गई ढाई साल की बच्ची का नाम अंबी है. उसे दिल्ली फायर सर्विस के जवान अजमेर में इमारत से बाहन निकाला था. धुएं के कारण अंबी बेहोश हो गई थी. अजमेर खुद अपनी गोद में लिए हुए अंबी को इलाज के लिए अस्पताल की तरफ दौड़े थे.
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में मौजूद चार मंजिला इमारत सिग्नेचर अपार्टमेंट के पीजी में बुधवार रात भीषण आग गई थी. घटना के वक्त यहां पर 35 लड़कियां मौजूद थीं. घटना शाम साढ़े सात हुई थी, जिसके चलते पूरी बिल्डिंग आग की जद में आ गई थी. आग लगते ही कुछ लड़कियां इमारत के बाहर आ गई थीं, लेकिन 7 से ज्यादा लड़कियां पीजी के एक फ्लोर में फंस गई थीं. इन लड़कियों के साथ ढाई साल की बच्ची भी मौजूद थी.
भीषण आगे के कारण इमारत में धुआं भरने लगा था, जिससे लड़कियां बुरी तरह से घबरा गई थीं. धुएं की वजह उनका सांस लेना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने बाथरूम की खिड़की तोड़ा था, जिससे लड़िकयों का सांस लेने के लिए हवा मिले, उन पर लगातार पानी डाला गया था, जिससे वह आग की चपेट में आने से बची रहीं, इधर फायर टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई थी.
पड़ोसी के घर दीवार तोड़ी और पीजी में हुए दाखिल
इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने पीजी से जुड़ी दूसरी इमारत के अंदर घुसकर दीवार तोड़ी और पीजी में प्रवेश कर आग पर काबू पाया था. इसके बाद ढाई साल की बच्ची सहित सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था.
इमारत से सुरक्षित बचाई गई ढाई साल की बच्ची का नाम अंबी है. उसे दिल्ली फायर सर्विस के जवान अजमेर में इमारत से बाहन निकाला था. धुएं के कारण अंबी बेहोश हो गई थी. अजमेर खुद अपनी गोद में लिए हुए अंबी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







