
मुकेश अंबानी ने लॉन्च किए Independence ब्रांड, 'कण-कण में भारत...', मिलेंगे तेल-चीनी समेत ये सामान
AajTak
अगर रिलांयस के इस ब्रांड का विस्तार होता है तो प्रतिस्पर्धा गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर से होगी. इसके अलावा बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स के सामने भी नई चुनौती होगी. कंपनी की योजना के मुताबिक आने वाले महीनों में ये प्रोडक्ट्स गुजरात के बाहर भी उपलब्ध होंगे.
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) ने अब खुलकर रिटेल सेक्टर में कदम रख दिया है. रिलायंस रिटेल ने एक साथ कई ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. जिसमें तेल, चीनी, दाल और तमाम तरह के पैकेज्ड फूड हैं. कंपनी ने इसकी शुरुआत गुजरात से की है.
दरअसल, फास्ट मूविंग कंजूमर गुड्स यानी FMCG सेक्टर में रिलायंस रिटेल ने अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए इंडिपेंडेंस (Independence) नाम से ब्रांड लॉन्च किया है. बता दें, रिलायंस रिटेल की कमान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के पास है, उनकी ही अगुवाई में ये ब्रांड गुजरात में लॉन्च किया गया है. इस ब्रांड का पंच लाइन भी देश से जोड़कर दिया गया है, 'कण-कण में भारत'. कंपनी ने इसे एक नई शुरुआत बताई है.
ईशा अंबानी की बड़ी घोषणा
इस ब्रांड के तहत खाने का तेल, दाल, अनाज, चीनी, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ और अन्य दैनिक जरूरत के प्रोडक्ट की बिक्री होगी. ईशा अंबानी ने कहा कि इंडिपेंडेंस के लॉन्च की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. यह भारत का और भारत के लोगों के लिए ब्रांड है.
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'इंडिपेंडेंस ब्रांड के प्रोडक्ट भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों की एक अलग समझ के साथ तैयार किए गए हैं और निश्चित रूप से भारतीय घरों में जगह बनाएंगे, क्योंकि केवल भारत में बने हैं, बल्कि भारत के लिए बने हैं.' फिलहाल इस ब्रांड के नाम से गेहूं के आटे, चीनी, बेसन, तूर दाल, चावल, बिस्कुट, खाद्य तेल और पैकेज्ड पेयजल शामिल हैं.
अडानी-रामदेव की कंपनी से टक्कर कंपनी की योजना के मुताबिक आने वाले महीनों में ये प्रोडक्ट्स गुजरात के बाहर भी उपलब्ध होंगे. ऐसे में अगर इस ब्रांड का विस्तार होता है तो प्रतिस्पर्धा गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर से होगी. इसके अलावा बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स के सामने भी नई चुनौती आएगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










