
'मुंह में तेजाब डालकर तुम्हारी आवाज को राख कर दूंगा', TMC विधायक की बीजेपी नेताओं को धमकी
AajTak
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस विधायक अब्दुर रहीम बख्शी ने इनायतनगर में एक रैली के दौरान बीजेपी नेताओं के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी. रैली बंगालियों पर कथित अत्याचार और बंगाली भाषा के अपमान के विरोध में थी.
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी के एक विवादित बयान ने सियासी तनाव बढ़ा दिया है. मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में आयोजित एक विरोध रैली में बख्शी ने बीजेपी नेताओं पर तीखा हमला बोला.
टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों खासकर, मुस्लिमों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी ने बंगालियों पर कथित अत्याचार और बंगाली भाषा के अपमान का आरोप लगाकर पूरे राज्य में विरोध रैलियों का आयोजन किया था. ऐसी ही एक रैली में अब्दुर रहीम बख्शी ने यह विवादित टिप्पणी की.
यह भी पढ़ें: 'बंगाल में घुसपैठ... पंजाब में धर्मांतरण और नशे का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय', जोधपुर में बोले RSS प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर
उन्होंने सिलीगुड़ी के बीजेपी विधायक शंकर घोष के बंगाल विधानसभा में दिए एक पुराने बयान का जिक्र किया. अब्दुर रहीम बख्शी ने बिना नाम लिए बीजेपी विधायक शंकर घोष पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक बीजेपी नेता बेशर्मी से कहता है कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर बंगाली नहीं हैं, वे रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं. अगर मैंने बीजेपी नेताओं से यह दोबारा सुना तो मैं उनके मुंह में एसिड डालकर उनकी आवाज को राख कर दूंगा. याद रखो यह पश्चिम बंगाल है. हम बंगाली तुम्हें बोलने का मौका नहीं देंगे. मैं तुम्हारे चेहरे पर एसिड डाल दूंगा.'
अब्दुर रहीम बख्शी ने लोगों से बीजेपी नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करने और उनकी पार्टी के झंडे फाड़ने का आह्वान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने बीजेपी सांसदों पर शारीरिक हमले की भी चेतावनी दी. बख्शी ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों की हत्या हो रही है, लेकिन बंगाल में बीजेपी समर्थक इस पर चुप हैं. उन्होंने कहा, 'इसीलिए इस क्षेत्र में बीजेपी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'
यह भी पढ़ें: कोलकाता में साइनबोर्ड पर बंगाली भाषा जरूरी, KMC ने जारी किया निर्देश, पालन ना करने वालों पर होगा एक्शन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










