मुंह छिपाकर यूट्यूब पर कुकिंग वीडियो डालता था ड्रग माफिया, पुलिस ने यूं किया अरेस्ट
AajTak
इटली में एक माफिया शख्स अपने खाना बनाने के शौक के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया. साउथ इटली के पावरफुल माफिया का सदस्य मार्क फेरेन क्लॉयड बियार्ट हमेशा अपने यूट्यूब चैनल पर चेहरा छिपा कर ही कुकिंग करता था लेकिन पुलिस को इस माफिया की एक वीडियो को लेकर शक हो गया था जिसके बाद उसे अरेस्ट किया जा चुका है.
इटली में एक माफिया शख्स अपने खाना बनाने के शौक के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गया. साउथ इटली के पावरफुल माफिया का सदस्य मार्क फेरेन क्लॉयड बियार्ट हमेशा अपने यूट्यूब चैनल पर चेहरा छिपा कर ही कुकिंग करता था लेकिन पुलिस को इस माफिया की एक वीडियो को लेकर शक हो गया था जिसके बाद उसे अरेस्ट किया जा चुका है. (फोटो सोर्स: Social media) 53 साल का मार्क माफिया गैंग Ndrangheta का सदस्य है. ये संस्था कोकेन के बिजनेसमैन में मिडिलमैन की तरह काम करती है और कई क्रिमिनल संगठनों को ड्रग्स बेचती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गलतियां होने पर संस्था अपने सदस्यों को जान से मारने के लिए भी जानी जाती है. इटली का पुलिस प्रशासन ग्लोबल पुलिस संस्था इंटरपोल के साथ भी काम करती रही है. (फोटो सोर्स: Social media) पिछले एक दशक में इंटरपोल के साथ मिलकर इस क्रिमिनल संस्था के खिलाफ कई एक्शन भी ले चुकी है. मार्क की गिरफ्तारी भी इस मामले में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. गौरतलब है कि मार्क को मिलान के मालपेंसा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल पुलिस काफी कोशिशों के बाद मार्क के कुकिंग चैनल को ढूंढ पाई थी. हालांकि शक्ल ना दिखाने के चलते पुलिस इस बात को कंफर्म नहीं कर पा रही थी कि ये मार्क का ही यूट्यूब चैनल है. (फोटो सोर्स: Social media)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










