
मुंबई हिट-एंड-रन केस में आरोपी के पिता राजेश शाह को मिली जमानत
AajTak
मुंबई कार एक्सीडेंट के आरोपी के पिता राजेश शाह को जमानत मिल गई है. उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है. वह शिवसेना के नेता हैं और उन्हें बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस में जमानत दी गई है.
मुंबई के वर्ली कार एक्सीडेंट के आरोपी के पिता राजेश शाह को जमानत मिल गई है. उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है. वह शिवसेना के नेता हैं और उन्हें बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन केस में जमानत दी गई है. उनके बेटे मिहिर शाह ने एक दोपहिया वाहन सवार को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी.
आरोपी मिहिर शाह के पिता और शिव सेना नेता राजेश शाह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी. कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत देने का फैसला किया.
आरोपी के पिता को आज ही ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था
वर्ली पुलिस ने दोनों आरोपी राजेश शहा और एक्सीडेंट के समय कार के अंदर मौजूद रहे राजऋषी राजेंद्रसिंग को कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने आरोपी के पिता राजेश शहा को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था. वहीं दूसरे आरोपी राजऋषी राजेंद्रसिंग को एक दिनो के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया था. इनमें आरोपी के पिता को अब कोर्ट ने जमानत दे दी है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









