
मुंबई: स्लम इलाकों में कोरोना केस 10% से भी कम, हाई राइज बिल्डिंग्स में सबसे ज्यादा कहर
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगा है. मुंबई में कोरोना वायरस की इस नई लहर का शिकार इस बार यहां की बड़ी-बड़ी सोसाइटी और कॉलोनी हो रही हैं, जबकि इस बार मुंबई के स्लम इलाकों में पहले के मुकाबले कम केस सामने आए हैं.
देश के अलग-अलग हिस्सों की तरह ही आर्थिक राजधानी मुंबई भी कोरोना की मार से जूझ रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई समेत महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगा है. मुंबई में कोरोना वायरस की इस नई लहर का शिकार इस बार यहां की बड़ी-बड़ी सोसाइटी और कॉलोनी हो रही हैं, जबकि इस बार मुंबई के स्लम इलाकों में पहले के मुकाबले कम केस सामने आए हैं. बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, अभी मुंबई में 87 हज़ार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं. इनमें से करीब 90 फीसदी मामले मुंबई की सोसाइटी, कॉलोनी और अन्य इलाकों से हैं. जबकि दस फीसदी से भी कम मामले मुंबई के बस्ती वाले इलाकों से हैं.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










