
मुंबई: स्कूल ले जाते वक्त छात्राओं को छेड़ता था ड्राइवर, लड़की ने घर आकर बताई पूरी कहानी
AajTak
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक 48 वर्षीय स्कूल वैन ड्राइवर पर तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा. बच्चियों में से एक ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में POCSO और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया और जांच जूहू पुलिस को सौंप दी गई है.
मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सांताक्रूज इलाके में एक 48 वर्षीय स्कूल वैन ड्राइवर पर तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी बच्चों को अलग-अलग स्कूलों तक ले जाने वाली प्राइवेट वैन चलाता था.
बच्चियों ने दी घटना क जानकारी बताया गया कि तीनों बच्चियां घटना के बाद डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताईं. लेकिन उनमें से एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. मां ने अन्य छात्रों से पूछताछ की और उसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया. आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
जांच और आगे की कार्रवाई मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए केस को जूहू पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
पुलिस की चेतावनी और सुरक्षा पहल पुलिस ने अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि वे बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दें और किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







