
मुंबई सी-लिंक पर भयानक हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर बनी आग का गोला- Video
AajTak
महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर बीती रात एक होंडा कंपनी की कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई. कार वर्ली से बांद्रा की तरफ आ रही थी. तेज स्पीड की वजह से कार अनियंत्रित हुई और सी-लिंक के डिवाइडर से टकरा गई.
महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर बीती रात एक होंडा कंपनी की कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई. कार वर्ली से बांद्रा की तरफ आ रही थी. तेज स्पीड की वजह से कार अनियंत्रित हुई और सी-लिंक के डिवाइडर से टकरा गई.
शुरुआती जांच में पता चला कि कार का ब्रेक फेल होने के चलते ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और हादसा हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मुड़ गई और उसमें भीषण आग लग गई.
कार में तीन से चार लोग सवार थे, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते जलती हुई कार से सुरक्षित बाहर निकल गए. आग की लपटें काफी ऊंची थीं और सी-लिंक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. ट्रैफिक पुलिस और अग्निशमन दल ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया.
डिवाइडर से भीषण टक्कर
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी. इसी तेज गति के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा. कार अनियंत्रित होकर सी-लिंक के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि होंडा कंपनी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर वहीं मुड़ गई और टक्कर के तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई.
यह भी पढ़ें: मुंबई: 'मम्मी और अंकल मुझसे देह व्यापार कराते हैं', 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने लगाए आरोप

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







