
मुंबई: वोटर लिस्ट से मिले चौंकाने वाले आंकड़े, 1 करोड़ वोटर में 11 लाख डुप्लीकेट एंट्री, टल सकता है निकाय चुनाव
AajTak
मुंबई में वोटर लिस्ट में 11 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट नाम पाए गए हैं, जिसमें कई मतदाताओं के नाम कई बार दर्ज हैं. आपत्ति की समय सीमा 3 दिसंबर तक बढ़ाई गई है और अंतिम सूची 10 दिसंबर को जारी होगी. विपक्ष ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जबकि चुनाव में देरी के संकेत भी दिख रहे हैं.
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (SEC) के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई के 1.03 करोड़ मतदाताओं में से करीब 10.64 फीसदी यानी 11 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट हैं. SEC ने आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा को 27 नवंबर से बढ़ाकर 3 दिसंबर कर दिया है. आयोग के एक बयान के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची 10 दिसंबर को पब्लिश की जाएगी. 4.33 लाख मतदाता एक से ज्यादा बार दर्ज हैं, जिसमें एक मतदाता का नाम 103 बार तक दर्ज होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि प्रिंटिंग त्रुटियां, मतदाताओं का स्थान परिवर्तन और मृत लोगों के नाम न हटाना इस डुप्लीकेशन की वजह है.
डेटा से पता चलता है कि सबसे ज्यादा डुप्लीकेट वोटर वाले ज्यादातर वार्डों का प्रतिनिधित्व पहले विपक्षी पार्टियों के नगर सेवकों ने किया था.
शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (SP) के विपक्षी नेताओं ने वोटर लिस्ट के चल रहे संशोधन में अनियमितताओं का आरोप लगाया है. बूथ लेवल के कार्यकर्ता अब यह सुनिश्चित करने के लिए फील्ड विजिट करेंगे कि हर वोटर केवल एक बार ही लिस्ट हो.
वोटर लिस्ट में धांधली और आदित्य ठाकरे का आरोप
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि वोटर लिस्ट में लाखों की तादाद में नाम दुहराए गए हैं, धोखाधड़ी वाले घरेलू एंट्री हैं और वोटर कार्ड में बुनियादी विवरण की कमी है. उन्होंने चेतावनी दी है कि सुझाव और आपत्ति अवधि को बढ़ाने से इनकार करने पर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर संदेह पैदा होगा. यह विवाद तब सामने आया है, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मुंबई नागरिक चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं.
चुनाव टलने के संकेत...

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







