
मुंबई लोकल में जैम सेशन, जोर-जोर से सोनू निगम का गाना गाने लगे यात्री, सिंगर का आया रिएक्शन
AajTak
इस वायरल जैम सेशन पर सिंगर सोनू निगम ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्हें ये बेहद अच्छा लगा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका हिट गाना 'ये दिल दिवाना' गा रहे हैं.
सिंगर सोनू निगम को उनकी लाजवाब आवाज के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. बरसों पहले उनके गाए कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ट्रेन के भीतर उनका गाते दिख रहे हैं. यात्रियों ने इस दौरान खुद ही ट्रेन में म्यूजिक भी क्रिएट कर लिया. वायरल जैम सेशन पर सिंगर सोनू निगम ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्हें ये बेहद अच्छा लगा. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका हिट गाना 'ये दिल दिवाना' गा रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आयुष नाम के यूजर ने शेयर किया है. उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'कला हर जगह अपना स्थान ढूंढ ही लेती है.' वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भीड़ वाले कंपार्टमेंट में भी लोग अपने दिल से जैम सेशन का मजा लेते दिख रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'कितना खूबसूरत है. इससे मुझे बेहद खुशी मिली. आप पर भगवान की कृपा रहे.' इस वीडियो को अभी तक 8.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि 8.34 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दफ्तर में दिन भर के काम के बाद और खराब बुनियादी ढांचे और एक्सट्रीम मौसम वाले शहर में यात्रा करने के बाद इतना खुश रहना. खुशी वास्तव में एक ऑप्शन है, जिसे आप बाहरी परिस्थितियों की परवाह किए बिना चुनते हैं!' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वो चीजें जो केवल मुंबई में ही हो सकती हैं.' बता दें, 'ये दिल दीवाना' गाना दशकों पहले रिलीज होने के बावजूद आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. 1997 की फिल्म परदेस के इस गाने में शाहरुख खान हैं. सोनू निगम, हेमा सरदेसाई और शंकर महादेवन ने गाने को अपनी आवाज दी है. इस हिट गाने के बोल आनंद बख्शी के हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










