
मुंबई: लात मारकर नीचे गिराया, फिर भीड़ के सामने चाकुओं से शख्स पर किए ताबड़तोड़ कई वार
AajTak
मुंबई के धारावी में दो बदमाशों ने शख्स पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में शख्स को सायन अस्पताल पहुंचाया गया. यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के मुंबई से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां दो बदमाशों ने एक शख्स की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर डाली. मामला धारावी इलाके का है. मृतक की पहचान जाहिद के रूप में हुई जो कि वॉचमैन का काम करता था.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात 9 बजे जाहिद अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था. तभी पीछे से दो बदमाश आए. उन्होंने लात मारकर पहले जाहिद को नीचे गिरा दिया. इसके बाद दोनों उस पर चाकुओं से वार करने लगे. उन्होंने जाहिद पर लगाकर कई वार किए. उस समय जाहिद की पत्नी भी वहीं थी.
वो पति की जान बख्श देने की गुहार लगाती रही. लेकिन बदमाश नहीं रुके और चाकुओं से हमला करते रहे. फिर वहां से फरार हो गए. आनन-फानन में जाहिद को सायन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हैरानी की बात ये थी कि जहां जाहिद पर हमला किया गया, वह बेहद भीड़-भाड़ वाला इलाका है. बदमाशों ने फिर भी बिना किसी डर के जाहिद को मौत के घाट उतार दिया.
जाहिद की मौत के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज को अच्छे से खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की जानकारी मिल सके.
सिनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय कांदल गांवकर ने कहा कि धारावी में जाहिद नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था. उसी दौरान दो लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला करके मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(मुंबई से मोहम्मद एजाज़ खान की रिपोर्ट)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








