
मुंबई: लाउडस्पीकर विवाद के बाद जामा मस्जिद ने लॉन्च किया Al Islaah ऐप, लाइव सुन पाएंगे अजान
AajTak
बॉम्बे ट्रस्ट की जामा मस्जिद ने एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का मकसद लोगों को बिना लाउडस्पीकर के नमाज के वक्त की जानकारी देना है. इस पर ना सिर्फ नमाज के वक्त का नोटिफिकेशन मिलेगा, बल्कि यूजर्स लाइव अजान भी सुन सकेंगे. ऐप पर कई दूसरे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस ऐप में क्या कुछ खास है.
बॉम्बे ट्रस्ट की जामा मस्जिद ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. ये ऐप यूजर्स को नमाज के वक्त की जानकारी देगा. लाउडस्पीकर विवाद के बाद मस्जिद ने यह कदम उठाया है.
इस ऐप का नाम Al Islaah है, जो ना सिर्फ यूजर्स को नमाज के वक्त की जानकारी देगा. बल्कि इस पर आप मस्जिद से प्रार्थना की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे.
टस्ट्र का कहना है कि इससे पहले भी ऐसे ऐप्स मौजूद थे, लेकिन उन पर रिकॉर्डेड अजान प्ले होती थी. जामा मस्जिद के नए ऐप Al Islaah में यूजर्स को लाइव अजान प्ले करने का मौका मिलेगा.
ट्रस्ट का कहना है कि नमाज के लिए लोगों को बुलाना धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसलिए वह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके.
मस्जिद ट्रस्ट के चेयरमैन Shuaib Khatib ने बताया, 'सुप्रीम कोर्ट की लाउडस्पीकर गाइडलाइन्स सिर्फ अजान के लिए नहीं है, बल्कि सभी के लिए है. मगर एक पार्टी द्वारा राजनीतिक फायदे के लिए मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है. उस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद हमने एक बैठक की और इसके विकल्पों को तलाशना शुरू किया.'
उन्होंने बताया, 'पहले हमने एक रेडियो फ्रीक्वेंसी लेने का सोचा, लेकिन उसके लिए बहुत सी परमिशन की जरूरत थी. इसलिए हमने एक ऐप डेवलप किया. इस ऐप पर सुबह की नमाज सुन सकते हैं, जो लाउडस्पीकर पर अलाउ नहीं है. महाराष्ट्र कॉलेज के छात्रों ने इस ऐप को विकसित करने में मदद की है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










