
मुंबई: युवती के साथ रिक्शा ड्राइवर ने की दरिंदगी, पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली
AajTak
पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश में जुटी है. पीड़िता मुंबई के राम मंदिर स्टेशन के परिसर में बेहोशी की हालत में पाई गई.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई में वनराई पुलिस स्टेशन इलाके में एक युवती (20) के साथ रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रिक्शा चालक ने युवती के साथ रेप किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश में जुटी है. पीड़िता मुंबई के राम मंदिर स्टेशन के परिसर में बेहोशी की हालत में पाई गई.
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात राम मंदिर स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में युवती मिली. इसके बाद महिला को केईएम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया और जांच हुई. इस दौरान डॉक्टरों ने युवती के गुप्तांग से सीजेरियन ब्लेड और कुछ पत्थर निकाले.
पीड़िता अपने माता पिता के साथ नालासोपारा इलाके में रहती है. वनराई पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











