मुंबई में Wifi हॉटस्पॉट का पासवर्ड नहीं देने पर युवक की हत्या
AajTak
मामला पनवेल के सेक्टर-14 का है. जहां हाउसिंग सोसायटियों में काम करने वाले दो युवकों ने एक नाबालिग की हत्या कर दी. मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने आरोपियों को अपने वाईफाई हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने पहले मृतक से मारपीट की और फिर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी.
नवी मुंबई के कामोठे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मामला पनवेल के सेक्टर-14 का है. जहां हाउसिंग सोसायटियों में काम करने वाले दो युवकों ने एक नाबालिग की हत्या कर दी. मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने आरोपियों को अपने वाईफाई हॉटस्पॉट का पासवर्ड देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने पहले मृतक से मारपीट की और फिर चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र अटवाल उर्फ हरियाणवी और संतोष वाल्मिकी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे तीनों एक पान की टपरी पर गए थे. जहां आरोपियों ने मृतक से हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा. पासवर्ड नहीं देने पर वह गुस्सा हो गए और मृतक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी . जिसके जवाब में जब मृतक ने भी गाली देना शुरू किया तो दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी.
आरोप है कि मामला इतना बढ़ गया है कि रविन्द्र हरियाणवी ने चाकू निकालकर मृतक की पीठ में घोप दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपी युवक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. मामले की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









