
मुंबई में 'INDIA' की तीसरी बैठक को होस्ट करेंगे उद्धव-शरद गुट... सीट शेयरिंग से कमेटियों तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
मुंबई में होने जा रही विपक्षी दलों की तीसरी बैठक काफी अहम है, क्योंकि इस बैठक में सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. मुंबई बैठक में गठबंधन संचार, 2024 के आम चुनाव अभियान के लिए समितियों की संरचना और चुनावों से पहले संयुक्त विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के समन्वय के लिए एक अन्य पैनल की घोषणा कर सकता है.
विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी कांग्रेस के सपोर्ट से होस्ट कर सकती है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, विपक्षी दलों की यह ऐसी पहली बैठक होगी, जो INDIA गठबंधन के सत्ताधारी राज्य से बाहर आयोजित की जा रही है. इससे पहले गठबंधन की पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर पटना में हुई थी. जबकि दूसरी बैठक कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की गई थी.
बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मुंबई में होने जा रही विपक्षी दलों की तीसरी बैठक काफी अहम है, क्योंकि इस बैठक में सीटों के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों ने बताया कि गठबंधन की 11 सदस्यीय समन्वय समिति को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है. इस कमेटी में कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप, जदयू, राजद, शिवसेना (उद्धव गुट ), एनसीपी (शरद पवार गुट), झारखंड मुक्ति मोर्चा, समाजवादी पार्टी और सीपीआई (एम) का एक एक सदस्य शामिल होगा. जबकि छोटे दलों को इसमें जगह नहीं मिलेगी. मुंबई बैठक में गठबंधन संचार, 2024 के आम चुनाव अभियान के लिए समितियों की संरचना और चुनावों से पहले संयुक्त विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के समन्वय के लिए एक अन्य पैनल की घोषणा कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक संयुक्त दफ्तर की भी जल्द घोषणा की जाएगी.
मनमुटाव दूर करने पर भी फोकस
विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में पार्टियों के बीच मतभेदों को दूर करने की उम्मीद जताई जा रही है. खासकर ऐसे राज्यों में जहां आपस में चुनावी लड़ाई है. माना जा रहा है कि विपक्ष के सामने गठबंधन में नेतृत्व के मुद्दे को हल करना प्रमुख चुनौतियों में से एक है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










