
मुंबई में 40 वर्षीय शख्स की हत्या... डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
AajTak
मुंबई में एक युवक ने एक 21 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक आरोपी की बहन का प्रेमी था. हालांकि, हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई के मालवणी इलाके में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा अपनी बहन के प्रेमी की हत्या करने और उसके बाद पुलिस के सामने खुद को सरेंडर करने का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान आशीष शेट्टी (21) के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्या करने से पहले साथ में पी थी शराब
गिरफ्तारी के बाद आरोपी शेट्टी को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आशीष शेट्टी ने नितिन सोलंकी (40) की हत्या कर दी. क्योंकि उसने उसकी मां और बहन के चरित्र पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: 10 साल बाद जेल से निकले बाहर, 8 दिन पहले झगड़ा और फिर कत्ल, डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी
मालवणी पुलिस अधिकारी के मुताबिक शेट्टी ने कबूल किया कि उसने मालवणी के मार्वे रोड स्थित कृष्णा आश्रम, कोलीवाड़ा, रामेश्वर गली के पास कमरा नंबर-1 में नितिन सोलंकी की हत्या की थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोलंकी को गंभीर रूप से घायल पाया. जिसके बाद उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जांच में पता चला कि सोलंकी एक अस्पताल में केयरटेकर के रूप में काम करता था और शेट्टी की बहन के साथ उसके संबंध थे. आशीष को इस संबंध के बारे में पता था, लेकिन सोलंकी कथित तौर पर हाल के दिनों में उसकी मां और बहन का अपमान कर रहा था. जिससे बार-बार झगड़े होते थे. शनिवार रात लगभग 10:30 बजे आशीष जोगेश्वरी में सोलंकी से मिला और दोनों ने साथ में शराब पी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










