
मुंबई में 2BHK का किराया सुनकर लोगों को नहीं हुआ यकीन, कंटेंट क्रिएटर का फ्लैट वायरल
AajTak
मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट का टूर देकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. शहर के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित इस 2BHK का किराया जानकर कई लोग हैरान रह गए.
एक आशियाना सबका सपना होता है. लेकिन भारत में एक छोटा सा घर हासिल करने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है, खासतौर पर मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में, जहां रेट आसमान छू रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर मुस्कान रांका मुंबई के सबसे पॉश इलाके में अपना एक फ्लैट दिखाती हैं. यह फ्लैट और उसका किराया देख लोग हैरान हो गए. वीडियो इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हो चुका है.
वीडियो में दिखता है कि मुंबई बेस्ड कंटेंट क्रिएटर मुस्कान रांका से पूछा जाता है कि वह कहां रहती हैं. इसके बाद मुस्कान उन्हें अपने घर का टूर कराती हैं.
वीडियो की शुरुआत में सीधा सवाल किया जाता है-मुंबई में कितना किराया देती हो? मुस्कान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि मेरी दोनों किडनी के बराबर, ब्रो.. उनके इस जवाब ने मुंबई के महंगे रेंटल मार्केट का हाल एक लाइन में बयान कर दिया.
जब उनसे सटीक रकम बताने को कहा गया, तो मुस्कान ने खुलासा किया कि वह हर महीने 1,11,000 रुपये किराया देती हैं. यह रकम मेंटेनेंस चार्ज सहित है.
घर के टूर के दौरान मुस्कान ने अपने अपार्टमेंट को 'बड्डी भवन' बताया. अंदर सफेद, टोप और बेज रंगों में सजा हुआ लिविंग स्पेस नजर आता है, जिसे काफी एस्थेटिक तरीके से डिजाइन किया गया है. मुस्कान ने पहले इसे लगभग 600 स्क्वेयर फीट बताया था, लेकिन कई दर्शकों का कहना था कि कैमरे पर यह जगह उससे कहीं ज्यादा बड़ी दिख रही है.
देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









