
मुंबई में 14 मंजिला इमारत से गिरकर छात्रा की मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मुंबई के माटुंगा स्थित कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 20 वर्षीय छात्रा की 14 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई. छात्रा अपने परिवार के साथ इस इमारत में रहती थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. फिलहाल पुलिस ने ADR (Accidental Death Report) दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या एक घटना.
मुंबई के माटुंगा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 20 वर्षीय छात्रा की हाईराइज बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई. जैसे ही घटना की सूचना मिली, माटुंगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है और हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या दुर्घटना.
जानकारी के अनुसार, यह घटना माटुंगा स्थित हिंदू कॉलोनी में स्थित टेक्नो हाइट नाम की 14 मंजिला इमारत में हुई. मृतका की पहचान जना सेठिया के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ इसी इमारत में रहती थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई या किसी कारणवश वह गिर गई. फिलहाल पुलिस ने ADR (Accidental Death Report) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: नोएडा में सातवें फ्लोर से गिरकर एलएलबी के छात्र की मौत, अंदर फ्लैट में थी महिला मित्र और दोस्त
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका जना सेठिया कॉलेज की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ इस इमारत में रह रही थी. फिलहाल पुलिस मृतका के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या हाल ही में वह किसी मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रही थी.
इस घटना के बाद लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और हर उस सुराग की तलाश कर रही है जो इस घटना की सही वजह तक पहुंचने में मदद कर सके. ज़ना सेठिया की मौत का कारण क्या था, यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








