
मुंबई में 11 जगह बम रखें हैं, निर्मला सीतारमण इस्तीफा दें... RBI दफ्तर में आया धमकी भरा ईमेल
AajTak
इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मलवा सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है.
मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आरबीआई ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक ईमेल किया गया है. यह धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने खुद के खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया है.
इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे जाने की बात कही गई है. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मलवा सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है.
पुलिस का कहना है कि ईमेल में आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की धमकी दी गई है. ईमेल के माध्यम से आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है.
क्या लिखा था धमकी भरे ईमेल में?
इस धमकी भरे ईमेल में मुंबई में 11 जगह बम रखे होने की बात कही गई है. ईमेल में कहा गया कि यह धमाका मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे होने वाला है. इसके बाद मचे हड़कंप में पुलिस ने सभी जगह जांच की लेकिन कुछ संदेहास्पद नहीं मिला. इस संबंध में मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस ईमेल को भेजने वाले ने साफतौर पर कहा है कि हमारी धमकी को नजरअंदाज नहीं करें.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











