
मुंबई में लाखों का नकली मैगी मसाला और एवरेस्ट मसाला जब्त, सूरत की फैक्ट्री से जुड़े तार
AajTak
मुंबई के भिवंडी शांति नगर पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत का डुप्लीकेट मैगी मसाला और एवरेस्ट मसाला जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे के तार गुजरात की सूरत की एक फैक्ट्री से जुड़ रहे हैं. फैक्ट्री मालिक को भी पुलिस ने नोटिस दिया है.
अगर आप मैगी मसाला या एवरेस्ट मसाला खाने के शौकीन हैं या इन मसालों का इस्तेमाल आप अपने घर में करते है, तो ये खबर आप के लिए है. इन मसालों का उपयोग करने से पहले एक बार ये जरूर पता कर लें कि जिन मसालों का आप उपयोग कर रहे हैं, तो वहीं नकली तो नहीं हैं. जी हां, इस तरह का एक बड़ा खुलासा मुंबई से सटे भिवंडी की शांति नगर पुलिस ने किया है.
फैक्ट्री में छापेमारी कर पुलसि ने लाखों रुपए के डुप्लीकेट मैगी मसाला और एवरेस्ट मसाला को जब्त किया गया है. साथ ही मामले में लिप्त दो आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है. सबसे पहले इस डुप्लीकेट मसालों के आने की एक खबर भिवंडी पुलिस को 17 मई की को मिली थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डुप्लीकेट मसालों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें- डोंबिवली ब्लास्ट केस: ठाणे पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को नासिक से हिरासत में लिया, मृतकों की संख्या हुई 13
सूरत की फैक्ट्री में बन रहे थे नकली मसाले
शांतिनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विनायक गायकवाड़ ने बताया कि मसालों के इस गोरखधंधे को लेकर एवरेस्ट कंपनी की ओर से केस दर्ज कराया गया था. बताया गया था कि इनके हुबहु नाम और पैकिंग कर एवरेस्ट के नाम से मार्केट में डुप्लीकेट मसाले लाकर बेचा रहा है. इस पर कार्यवाही करते हुए दो लोग डुप्लीकेट मसालों के साथ धरे गए.
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गहराई से जांच करने पर पता चला कि नकली और डुप्लीकेट इन ब्रांडेड मसालों को बनाने के तार सूरत में स्थित एक फैक्ट्री से जुड़े हैं. इसी फैक्ट्री में इन डुप्लीकेट मसालों को बनाने का गोरखधंधा चलता था. जानकारी मिलने के बाद भिवंडी पुलिस सूरत पहुंची और संबंधित फैक्ट्री पर छापा मारा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







