
'मुंबई में रहकर रोजगार दिया, अब कौन जाएगा वहां...', बिहार हिंसा में शोरूम लुटा तो छलक आया मालिक का दर्द
AajTak
मुंबई के रहने वाले BJP नेता हैदर आजम ने बिहारशरीफ की मेन मार्केट में ही 'डिजिटल दुनिया' नाम का एक इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम खोला था. हिंसा वाले दिन उपद्रवियों ने उनके उसी शोरूम से करीब 3 करोड़ का माल उड़ा दिया था. हैदर के बिहार में डिजिटल दुनिया के नाम से 8 स्टोर हैं.
Bihar Violence: नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हुई हिंसा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को लूटने मामला काफी सुर्खियों में है. 'डिजिटल दुनिया' नाम के शोरूम से उपद्रवी करीब 3 करोड़ रुपए का सामान लूट ले गए. हिंसा की आड़ में लूटपाट की यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी. अब शोरूम के मालिक ने भी इस घटना को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की है.
'डिजिटल दुनिया' के मालिक हैदर आजम ने कहा, ''बिहार शरीफ (जिला नालंदा) के मेरे डिजिटल दुनिया मॉल पर अज्ञात लोगों ने हमला करके सारा माल लूट लिया. मुंबई में रहने के बावजूद बिहार के लोगों को रोजगार देने के लिए हमने वहां कारोबार शुरू किया था. इस प्रकार के हादसे को देखकर कौन आएगा बिहार में काम करने?''
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए पीड़ित शोरूम मालिक हैदर आजम ने इस मामले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह, बिहार बीजेपी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी अवगत कराया है.
महाराष्ट्र में राज्यमंत्री रह चुके आजम
'डिजिटल दुनिया' के मालिक हैदर आजम महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव हैं. साथ ही मौलाना आज़ाद अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन रह चुके हैं. इस पद पर रहते हैदर को महाराष्ट्र में राज्यमंत्री का दर्जा मिला हुआ था.
बिहार में BJP नेता हैदर के 8 शोरूम

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









