
मुंबई में फर्जी पहचान पर रह रहे 6 अफगान नागरिक गिरफ्तार, अब किया जाएगा डिपोर्ट
AajTak
मुंबई पुलिस ने रविवार को शहर के कोलाबा और धारावी इलाकों से छह अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पहचान पत्रों के सहारे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
मुंबई पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे छह अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है. सोमवार को एक अधिकारी ने PTI को बताया कि क्राइम ब्रांच ने रविवार को दक्षिण मुंबई के कोलाबा और धारावी इलाके से इन आरोपियों को पकड़ा.
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कंधार निवासी अब्दुल समद हाजी अहमद जई नौरोजी (47), काबुल निवासी मोहम्मद रसूल कमालुद्दीन खाकसार (24), ज़िया उल हक अहमदी (36), असद खान तारा काई (36), मोहम्मद इब्राहिम गजनवी (36) और ज़ाबुल प्रांत के अमिल उल्लाह (48) के रूप में हुई है.
अधिकारी के अनुसार, ये लोग 2015 और 2019 के बीच मेडिकल वीजा पर भारत में दाखिल हुए थे और शुरू में दिल्ली में रहे थे. वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने कथित तौर पर फोर्ट, कोलाबा और धारावी जैसे इलाकों में अवैध रूप से रहना जारी रखा.
फर्जी पहचान के जरिए भारत में निवास
गिरफ़्तारी के दौरान यह भी सामने आया कि इन सभी ने भारत में अवैध रूप से रहने के लिए नाम बदलकर फर्जी पहचान अपनाई और धोखाधड़ी से पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र भी बनवा लिए थे.
यह भी पढ़ें: 'एनकाउंटर कर दूंगा', मुंबई पुलिस का निलंबित सब इंस्पेक्टर बना लुटेरा, सूरत में महिला लोन एजेंट से 2.25 लाख की लूट, फिर...

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









