
मुंबई में तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत
AajTak
डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि इनोवा कार पहले सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक मर्सिडीज कार से टकराई. इसके बाद वह दो-तीन दूसरी गाड़ियों से भी जा टकराई. हादसे में मर्सिडीज और इनोवा समेत छह कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं.
मुंबई में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा पर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तब हुआ जब कार वर्ली से बांद्रा की ओर जा रही थी.
डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि इनोवा कार पहले सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले एक मर्सिडीज कार से टकराई. इसके बाद वह दो-तीन दूसरी गाड़ियों से भी जा टकराई. हादसे में मर्सिडीज और इनोवा समेत छह कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं.
पुलिस ने बताया कि घायलों में से 4 लोगों की हालत स्थिर है और अन्य 2 की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल लोगों में से एक का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और अन्य पांच भाभा अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों में इनोवा कार का ड्राइवर भी शामिल है.
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 10.45 बजे बांद्रा-वर्ली सी लिंक टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई. वह टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ियों से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस सी लिंक पर गाड़ियों को हटवा रही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. घायलों को बेहतर इलाज मिले, ये भी सुनिश्चित करवाया जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









