
मुंबई में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ रु के नशीले पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार
AajTak
मुंबई में पुलिस ने एक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स को भी बरामद किया है जिसे ये लोग बेचने की कोशिश कर रहे थे. कोर्ट ने ड्रग्स बेचने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों को 7 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के ड्रग्स को बरामद किया है. घाटकोपर यूनिट ने 2 बड़े ड्रग्स सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से MD ड्रग्स बरामद किया गया है जिसकी अंतराष्ट्रीय बजार में कीमत एक करोड़ एक लाख रुपए आंकी गई है.
घाटकोपर यूनिट ने नालासोपारा इलाके से नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. वहीं मुंबई के कुर्ला इलाके में 59 साल के एक अन्य ड्रग्स सप्लायर को भी पकड़ा है. उससे भी MD ड्रग्स बरामद किया गया है.
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपियों को 7 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. अभी हाल ही में मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने डॉकयार्ड रोड माझगांव इलाके से एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था.
उसके पास से 220 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई थी. बरामद की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 44 लाख रुपये आंकी गई थी. आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग करते समय एक शख्स डॉक्यार्ड रेलवे ब्रिज के नीचे संदिग्ध दिखाई दिया. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 220 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई.
बीते मार्च महीने में भी पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस गैंग के लोग स्नैक्स के पैकेट में ड्रग्स की तस्करी किया करते थे. मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 40 साल के आरोपी अलियासघर शिराजी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह दुबई भागने की फिराक में था.
शिराजी मुंबई पुलिस द्वारा सुलझाए गए केटामाइन और वियाग्रा तस्करी मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी है. शिराजी कैलाश राजपूत का करीबी सहयोगी है जो एक वांछित एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने अंधेरी पूर्व में एक कूरियर कार्यालय पर छापा मारा था और कथित रूप से 15 किलोग्राम केटामाइन और वियाग्रा की 23,000 गोलियां जब्त की थी. इस ड्रग्स की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये थी. (इनपुट - दिपेश)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









