
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव पलटी, एक की मौत, पांच लोग लापता
AajTak
नाव पर सवार लोगों को दूसरे जहाज पर जाते देखा जा सकता है. घटना बुधवार शाम 5:15 बजे की है. जेओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलीफेंटा के रास्ते में नीलकमल फेरी बोट उरण, करंजा के पास कथित तौर पर पलट गई है. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नाव में लगभग 85 यात्री सवार थे.
मुंबई में एलीफेंटा गुफाओं से गेटवे ऑफ इंडिया तक दर्जनों यात्रियों को ले जा रही एक नाव बुधवार को पलट गई. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नाव पानी में डूबती नजर आ रही है. वीडियो में लाइफ जैकेट पहने लोग यात्रियों को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
एलीफेंटा की ओर जा रही थी नाव
नाव पर सवार लोगों को दूसरे जहाज पर जाते देखा जा सकता है. घटना बुधवार शाम 5:15 बजे की है. जेओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलीफेंटा के रास्ते में नीलकमल फेरी बोट उरण, करंजा के पास कथित तौर पर पलट गई है.
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नाव में लगभग 85 यात्री सवार थे. घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है और 108 एंबुलेंस और मरीन पुलिस मौके पर मौजूद है. जानकारी के अनुसार 21 यात्रियों को बचा लिया गया है और एक को मृत घोषित कर दिया गया है.
'बचाव कार्य जारी'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, 'हमें नीलकमल नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली है, जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी. नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह और पुलिस टीमों की नौकाओं को सहायता के लिए तुरंत भेज दिया गया है.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







