मुंबई में कोरियन युवती से छेड़छाड़ का मामला, कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
AajTak
दोनों युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया था. उन्हें शुक्रवार को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जहां पुलिस ने युवकों की हिरासत बढ़ाए मांगी क्योंकि जांच अभी जारी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और दोनों को 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
मुंबई की कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरियाई लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों की पुलिस हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ा दी है. दोनों युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया था. उन्हें शुक्रवार को बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जहां पुलिस ने युवकों की हिरासत बढ़ाए मांगी क्योंकि जांच अभी जारी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और दोनों को 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
बता दें कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है. बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुंबई के खार इलाके में कोरियन यूट्यूबर युवती का यौन उत्पीड़न दिखाया गया था.
वायरल वीडियो में एक युवक युवती करीब आता दिख रहा है. विरोध करने पर भी वह युवती का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है. जैसे ही युवती घटनास्थल से दूर जाने लगी, वह युवक फिर से एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर आया, उसे लिफ्ट देने की पेशकश की. जिसे युवती ने मना कर दिया.
पुलिस ने ट्विटर हैंडल पर वीडियो मिलने के बाद घटना का संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की. मामले में 19 और 21 साल की उम्र के दो युवकों को पास के बांद्रा से पकड़ा गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










