
मुंबई में एक स्कूल के कैंटीन में समोसे खाने के बाद पांच बच्चे बीमार
AajTak
मुंबई के घाटकोपर स्थित एक निजी स्कूल में समोसा खाने के बाद 5 बच्चे फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए. सभी बच्चों की उम्र 10 से 11 साल के बीच है. उन्हें तुरंत राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. दो बच्चियां इलाज में हैं और उनकी हालत स्थिर है, जबकि तीन बच्चे जांच के बाद DAMA पर डिस्चार्ज हो गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक निजी स्कूल के कैंटीन में समोसा खाने के बाद पांच बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है. सभी बच्चे 10 से 11 साल की उम्र के हैं और स्कूल के इंदिरा नगर इलाके में स्थित होने की जानकारी सामने आई है.
सामोसा खाने के तुरंत बाद बिगड़ी सेहत जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल कैंटीन से समोसा खाकर क्लास में लौटे ही थे कि कुछ देर बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं. स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी और सभी बच्चों को पास के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया.
दो बच्चियां अस्पताल में भर्ती, तीन घर लौटे अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को फूड पॉइज़निंग हुई है. इन बच्चों में दो लड़कियों की हालत स्थिर है और दोनों का इलाज ओपीडी के आधार पर चल रहा है. वहीं, अन्य तीन बच्चों ने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद DAMA (Discharge Against Medical Advice) पर घर जाने का निर्णय लिया.
अस्पताल की रिपोर्ट में फूड पॉइज़निंग की पुष्टि राजावाड़ी अस्पताल के एएमओ डॉ. अजित ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार किया गया और अच्छी बात यह है कि स्थिति गंभीर नहीं थी. शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि बच्चों को फूड पॉइज़निंग हुई थी, जिसकी वजह कैंटीन का समोसा माना जा रहा है.
स्कूल कैंटीन पर उठे सवाल घटना के बाद अभिभावकों में स्कूल कैंटीन की सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी देखी गई. कई अभिभावकों ने प्रशासन से सवाल पूछा कि स्कूल किस तरह कैंटीन का निरीक्षण कराता है और बच्चों को क्या परोसा जाता है.
हरकत में पुलिस और प्रशासन घाटकोपर पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैंटीन स्टाफ से पूछताछ हो रही है और कैंटीन में इस्तेमाल किए गए खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







