
मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में जलभराव, विक्रोली में भूस्खलन से 2 लोगों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के मुंबई में देर रात से ही भारी बारिश हो रही है. कुर्ला, सायन समेत कई इलाकों में जलभराव से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसभ विभाग ने आफत की बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच विक्रोली में भारी बारिश से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि ये भूस्खलन मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट में हुआ. बीएमसी ने बताया कि मुंबई के विक्रोली (पश्चिम) जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट में भूस्खलन से 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 अन्य घायल हो गए. भूस्खलन के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए.
यह भी पढ़ें: घना कोहरा, ध्वस्त कम्युनिकेशन सिस्टम और लैंडस्लाइड का डर... उत्तरकाशी में रेस्क्यू में बन रहे बड़ी बाधा
आपको बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चिसोती गांव में भी भूस्खलन हो गया था. जिससे कई लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग फंस गए. फिलहाल प्रभावितों को बचाने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.
मुख्य फोकस लोगों की जान बचाने, जीवित बचे लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने और लापता लोगों का पता लगाने पर है. राहत सामग्री, चिकित्सा दल और विशेष बचाव उपकरण घटनास्थल पर पहुंचा दिए गए हैं.
वर्तमान में 17 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में पांच राहत टुकड़ियां चिसोती में तैनात हैं. 17 आरआर के रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर ज़मीनी चिकित्सा सहायता की देखरेख कर रहे हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरंतर संचालन के लिए उपलब्धता बनाए रखने के लिए, ज़्यादातर घायलों को किश्तवाड़ और जम्मू पहुंचाया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








