
मुंबई में अगस्त की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, ट्रेनों से लेकर स्कूल तक बंद, जानिए बीते सालों का ट्रेंड
AajTak
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, महाराष्ट्र के तट पर बना ऑफशोर चैनल और अरब सागर से खिंची नमी मुंबई की तरफ लगातार आ रही है. इसके ऊपर से मध्य भारत में बना लो-प्रेशर ज़ोन इस नमी को पश्चिम की ओर धकेल रहा है. यही वजह है कि मुंबई लगातार भारी बारिश झेल रही है.
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई, बारिश की मार से जूझ रही है. बीते तीन दिनों की लगातार बारिश से शहर की रफ्तार थम गई है. कहीं सड़कें डूबीं, तो कहीं लोकल ट्रेनें ठप हो गईं. स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े और झीलें-नदियां उफान पर हैं.
24 घंटे में 322 मिमी बारिशभारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उपनगरों के बोरीवली फायर स्टेशन पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा 322 मिमी बारिश दर्ज की गई. चिंचोली में 294 मिमी और कांदिवली में 276 मिमी पानी बरसा. सेंट्रल और ईस्टर्न उपनगर भी पीछे नहीं रहे. विक्रोली में 232 मिमी, कुर्ला में 163 मिमी और मुलुंड में 94 मिमी बारिश दर्ज हुई.
दक्षिण मुंबई में बरसात तुलनात्मक रूप से कम रही. कोलाबा में 124 मिमी, मालाबार हिल में 97 मिमी और नरीमन प्वाइंट पर 117 मिमी बारिश दर्ज की गई. यह साफ करता है कि मुंबई के उपनगर हमेशा भारी बरसात की चपेट में ज्यादा रहते हैं.
लोकल ठप, लोग बेघर
मंगलवार को शहर के करीब 80 स्टेशनों के औसत आंकड़े बताते हैं कि कई इलाकों में बारिश 200 मिमी से ऊपर रही. नतीजा ये हुआ कि ड्रेनेज सिस्टम ओवरफ्लो हो गया और रेलवे ट्रैक डूब गए. मिटी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक पहुंच गया, जिसके चलते कुर्ला इलाके से 350 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. यही नहीं हार्बर और मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं.
हालात बिगड़ते देख बीएमसी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया और मुंबई के साथ ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








