
मुंबई मकोका कोर्ट में बाबा सिद्दीकी की पत्नी की याचिका, न्याय प्रक्रिया में शामिल होने की मांग
AajTak
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की पत्नी शेहजीन जियाउद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है. पत्नी शेहजीन ने कहा है कि इस केस में उन्हें शामिल किया जाए, क्योंकि वह इस मामले में पीड़िता हैं. शेहजीन ने कहा कि उन्हें अपूरणीय क्षति हुई है.
महाराष्ट्र के मुंबई की विशेष मकोका (MCOCA) कोर्ट में दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की पत्नी शेहजीन जियाउद्दीन सिद्दीकी ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है. इस याचिका में उन्होंने कोर्ट से बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में शामिल होने का अनुरोध किया. पत्नी शेहजीन ने कहा है कि इस केस में उन्हें शामिल किया जाए, क्योंकि वह इस मामले में पीड़िता हैं.
कोर्ट की कार्रवाई
विशेष मकोका न्यायाधीश बी डी शेल्के ने 7 अप्रैल तक अभियुक्तों के वकीलों को जवाब देने को कहा है. याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या पूर्व नियोजित और सोची-समझी साजिश के तहत बेहद निर्मम तरीके से हत्या की गई.
याचिका में क्या कहा गया?
याचिका में कहा गया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह से अपूरणीय क्षति हुई है. हत्या के पीछे की साजिश को बाहर लाना जरूरी है, ताकि न्याय की प्रक्रिया सही ढंग से हो. बाबा की हत्या मुंबई के पॉश इलाके में की गई, जिससे पूरे शहर और देश में गुस्से की लहर दौड़ गई. बाबा सिद्दीकी की हत्या राष्ट्रीय क्षति के लिए नुकसान है.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के आरोपी का वीडियो वायरल? जांच में जुटी मुंबई पुलिस

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








