
मुंबई: बाइक सवार 2 लड़कों ने 4 राउंड फायर किए, एक की मौत, 3 घायल
AajTak
मुंबई के कांदिवाली में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां बाइक पर सवार होकर आए 2 लोगों ने 4 राउंड फायर किए, जिसमें 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 3 युवक घायल हो गए. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
मुंबई में आपसी विवाद के चलते 4 राउंड फायर किए जाने की घटना सामने आई है. गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 युवक घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है.
मामला शुक्रवार रात का है. मुंबई के कांदिवली में बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी, जिसमें में एक शख्स की मौत हो गई. बाकी के 3 घायल युवकों का इलाज नजदीकि शताब्दी अस्पताल में चल रहा है.
इलाके के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने बताया कि गोली चलाने वाले और वारदात से पीड़ित शख्स एक दूसरे को जानते हैं. चार राउंड फायरिंग के दौरान मरने वाले शख्स का नाम अंकित यादव बताया जा रहा है. बाकी तीन घायलों के नाम अभिनास दाभोलकर, मनीष गुप्ता और प्रकाश नारायण हैं.
पुलिस ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई है. इस मामले पर मुम्बई पुलिस के डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि बाइक से आए लड़के फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए. शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने कुल 4 राउंड फायर किए. हालांकि हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है. डीसीपी विशाल ठाकुर के मुताबिक घटना रात 12:15 बजे के दरमियान की है.
बता दें कि ऐसा ही एक मामला 2020 में भी सामने आया था. तब मुंबई में 2 गुटों के बीच हुई झड़प में 6 लोग घायल हो गए थे. यह झड़प चेंबूर के मुकुंद नगर इलाके में हुई थी. दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी. घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए थे. दावा किया गया था लाठी-डंडों से लैस लोग एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े.
(रिपोर्ट: एजाज खान )

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










