
मुंबई पुलिस बनकर कॉल किया, शख्स ने कुत्ते से कराई 'बात', स्कैमर ने हंसते हुए काट दी कॉल!
AajTak
साल 2024 में डिजिटल अपराध, खासकर धोखाधड़ी के मामलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. स्कैमर्स लोगों की निजी जानकारी जुटाकर उन्हें कॉल करते और फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं. सरकार साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यदि सतर्कता न बरती जाए तो ठगी का शिकार होना आसान हो सकता है.
साल 2024 में डिजिटल अपराध, खासकर धोखाधड़ी के मामलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. स्कैमर्स लोगों की निजी जानकारी जुटाकर उन्हें कॉल करते और फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं. सरकार साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यदि सतर्कता न बरती जाए तो ठगी का शिकार होना आसान हो सकता है.
जैसे-जैसे साल 2024 समाप्त होने को है, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई रोचक वीडियो वायरल हो रहे हैं. हाल ही में मुंबई की एक घटना ने सभी का ध्यान खींचा. इसमें एक स्कैमर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल किया, लेकिन उसकी योजना उलटी पड़ गई.. शख्स की इस अनोखी हरकत ने स्कैमर की पूरी योजना धरी की धरी रह गई.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्कैमर ने वीडियो कॉल किया, तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपने कुत्ते को कैमरे के सामने बैठा दिया और उसी के जरिए स्कैमर से बातचीत करने लगा.स्कैमर बार-बार कैमरे में सामने आने को कहता रहा, लेकिन शख्स मजाकिया लहजे में अपने कुत्ते को दिखाते हुए कहता, 'सर, ये आ गया है कैमरे में, अब बताइए.' वीडियो आखिर में दिखता है स्कैमर खुद को हंसने से रोक नहीं पाया और कुछ देर बाद कॉल काट दिया.
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @shinny_martina पर शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन लिखा गया, "मुंबई पुलिस बनने की कोशिश कर रहा था... लेकिन स्कैम कॉल फ्लॉप हो गया.' यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और इसे खूब शेयर किया जा रहा है.
कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किये. एक यूजर ने लिखा, 'हैकर खुद ही हंसते-हंसते पस्त हो गया.' दूसरे ने कहा, 'क्या स्कैमर बनेगा रे तू?'. वहीं, किसी ने लिखा, 'इससे मजेदार प्रैंक नहीं देखा!'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










