
मुंबई: परिवार में हुआ झगड़ा तो शख्स ने पब्लिक टॉयलेट में फंदे से लटककर कर दे दी जान
AajTak
मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शख्स ने परिवार में झगड़ा होने के बाद पब्लिक टॉयलेट में जाकर खुदकुशी कर ली. उस शख्स ने फंदे से लटककर अपनी जान दी है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पब्लिक टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मुंबई के अंधेरी इलाके में एक टॉयलेट में हुई.
बताया जा रहा है कि पब्लिक टॉयलेट में जान देने वाले व्यक्ति की अपने परिवार में लड़ाई हुई थी जिसके बाद उसने वहां पहुंचकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और केस की जांच कर रही है.
इससे पहले बीते जुलाई महीने में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से छलांग लगाकर एक शख्स ने खुदकुशी कर ली थी. पुलिस के मुताबिक एक शख्स कार में सवार होकर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गुजर रहा था. कार जब पुल के बीचोबीच पहुंची तो उसने कार को रोका और सीधे समुद्र में छलांग लगा दी.
जुलाई महीने में ही महाराष्ट्र के नागपुर में भी एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. 14 साल के लड़के ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, क्योंकि उसके पिता ने उससे बात करना बंद कर दिया था.
पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया था कि 14 साल के लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. लड़के के पिता ने उससे इसलिए बात करनी बंद कर दी थी, क्योंकि उसकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी. लड़का नागपुर के शांति नगर का रहने वाला था. उसने उस समय फांसी लगाई, जब उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे.
लड़के ने पहली मंजिल के कमरे में तौलिए की मदद से फांसी लगाई थी. उसे आनन-फानन में मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि पढ़ाई पर ध्यान न देने और ट्यूशन छोड़ने के कारण उसके पिता ने उससे बात करना बंद कर दिया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








