
मुंबई नाव हादसा: पर्यटक की नाव से कैसे टकराई नेवी की बोट? नौसेना का आया बयान
AajTak
नौसेना ने बताया, 'आज दोपहर, भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट मुंबई हार्बर में जांच के दौरान इंजन में खराबी के कारण कंट्रोल खो बैठी. नतीजतन नाव एक यात्री जहाज से टकरा गई जो बाद में पलट गया. अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है. घटना स्थल से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है.'
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रहा एक जहाज नौसेना की एक स्पीड बोट से टक्कर के बाद पलट गया. यह जहाज गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रहा था. नौसेना ने बताया है कि हादसा कैसे हुआ. टक्कर की जानकारी देते हुए नौसेना ने बताया कि फिलहाल 13 लोगों के मारे जाने की खबर है.
स्पीड बोट के इंजन में थी खराबी
नौसेना ने बताया, 'आज दोपहर, भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट मुंबई हार्बर में जांच के दौरान इंजन में खराबी के कारण कंट्रोल खो बैठी. नतीजतन नाव एक यात्री जहाज से टकरा गई जो बाद में पलट गया. अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है.'
नौसेना ने अपने बयान में कहा, 'घटना स्थल से बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. खोज और बचाव के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए 4 नौसैनिक हेलिकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तटरक्षक नाव और समुद्री पुलिस के तीन जहाजों को काम पर लगाया गया है.'
सीएम फडणवीस ने दी जानकारी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









