
मुंबई: दादर स्टेशन के पास हनुमान मंदिर को तोड़ने के आदेश पर रेलवे ने लगाई रोक
AajTak
मुंबई के दादर स्टेशन के पास हनुमान मंदिर को तोड़ने वाले आदेश पर रेलवे ने रोक लगा दी है. शनिवार को आदित्य ठाकरे इस मंदिर में जाकर पूजा करने वाले थे.
मुंबई के दादर स्टेशन के पास हनुमान मंदिर को तोड़ने वाले आदेश पर रेलवे ने रोक लगा दी है. शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने पत्रकार परिषद के सामने इस मुद्दे को उठाया था. शनिवार को आदित्य ठाकरे इस मंदिर में जाकर पूजा करने वाले थे. जिसके बाद भाजपा नेताओं का भी इस मंदिर में जाने के लिए होड़ लग गई. फिलहाल मंदिर को तोड़ने के फैसले पर रेलवे ने रोक लगा दी है. वहीं, हनुमान मंदिर में बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने आरती किया.
एक दिन पहले ही शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रेलवे द्वारा दादर स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर को अतिक्रमण करार देकर हटाने के नोटिस को लेकर BJP पर जमकर निशाना साधा था. उद्धव ने इसे 80 साल पुराने मंदिर को गिराने का 'फतवा' बताते हुए कहा, 'ये कौन सा हिंदुत्व है? BJP के शासन में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में निष्क्रिय हैं.'
क्या है मामला? रेलवे ने 4 दिसंबर को मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी को नोटिस जारी कर इसे 'अतिक्रमण' बताया. रेलवे के अनुसार, यह मंदिर उनकी जमीन पर बिना अनुमति के बनाया गया है. नोटिस में कहा गया कि यह संरचना यात्रियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा डाल रही है और दादर स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के काम में भी रुकावट पैदा कर रही है. रेलवे ने मंदिर को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
उद्धव का BJP पर हमला उद्धव ठाकरे ने BJP के 'एक हैं तो सेफ हैं' नारे पर तंज कसते हुए कहा, 'वे 80 साल पुराने मंदिर को गिराने की कोशिश कर रहे हैं. ये किस प्रकार का हिंदुत्व है?' शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने X (पूर्व में Twitter) पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि BJP हिंदुओं का इस्तेमाल केवल चुनावों के लिए करती है.'
उन्होंने कहा, 'मुंबई में 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को BJP सरकार के @RailMinIndia (Ministry of Railways) ने तोड़ने का नोटिस दिया है. न तो बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित हैं और न ही महाराष्ट्र में मंदिर, क्योंकि BJP सरकार उन्हें गिराने के लिए नोटिस भेजती है.' उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर BJP पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि क्या हिंदुत्व का मतलब केवल मंदिर गिराना है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










