
मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक में आई दरारें... ₹17,840 करोड़ की लागत से निर्माण, चुनाव से पहले हुआ था उद्घाटन
AajTak
नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने घटनास्थल का दौरा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को उठाया. उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं वह सिर्फ आरोप नहीं है.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया. इस सेतु का उद्घाटन चुनाव से पहले ही हुआ था. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है. हम (विधानसभा में) भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे.
बता दें कि, नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने घटनास्थल का दौरा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं को उठाया. उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां आपको यह दिखाने आया हूं कि हम जो कह रहे हैं वह सिर्फ आरोप नहीं है. सरकार दिखा रही है कि वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन आप यहां भ्रष्टाचार देख सकते हैं. वे अपनी जेबें भर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका अधिकार किसने दिया लोगों की जान खतरे में डालें? लोगों को योजना बनानी चाहिए कि इस भ्रष्ट सरकार को कैसे हटाया जाए.”
लगभग ₹17,840 करोड़ की लागत से निर्मित. एमटीएचएल भारत का सबसे लंबा पुल और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है. नवी मुंबई में उल्वे की ओर बाहर निकलने पर दरारें देखी गईं. ये दरारें तारकोल रोड के एक तरफ हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








