
मुंबई: 'जूनियर को बिना तैयारी ना भेजें, सही ट्रेनिंग दें', हाई कोर्ट में सीनियर वकील को लगी फटकार
AajTak
बॉम्बे हाई कोर्ट की एक बेंच ने मंगलवार को सुनवाई के लिए तैयार किए बिना ही जूनियर वकील को कोर्ट भेजने पर सीनियर वकील को जमकर फटकारा. इतना ही नहीं उन्हें जूनियरों को ठीक से ट्रेनिंग देने की नसीहत भी दे डाली.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में सीनियर वकीलों से अपने जूनियरों को ट्रेन करने की सलाह दी है. दरअसल जस्टिस एसजे काथावाला और जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने कोर्ट के सवालों के जवाब के लिए तैयार किए बिना ही जूनियर को सुनवाई में भेजने पर एक सीनियर वकील को फटकार लगा दी.
एक जूनियर वकील ने जब तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए अपने मामले को आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पीठ ने उनसे कुछ सवाल पूछे, जिनका वह जवाब नहीं दे सकीं. अदालत ने उसे बिना तैयारी के न आने की नसीहत दी और उसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उसका वरिष्ठ सुनवाई में मौजूद रहे.
वरिष्ठ वकील जब अदालत पहुंचे तब पीठ ने उन्हें भी फटकार लगाई. जस्टिस काथावाला ने टिप्पणी की कि आप ने अपने जूनियर को भेजा. मैंने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. हम उनसे सवाल पूछते हैं और वह शांत रहते हैं.
जस्टिस काथावाला ने सुनवाई के लिए बाद में पहुंचे सीनियर वकील से कहा, ''आप अन्य मामलों में सुबह आते हैं, अपने जूनियर्स को डेट्स लेने के लिए यहां भेजें, लेकिन आपको अपने जूनियर्स को अच्छी तरह से ट्रेन करना चाहिए. आप बस उन्हें यहां भेज देते हैं लेकिन उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं देते हैं. ऐसा करेंगे तो इससे उनका मनोबल टूटेगा. आपको अपने कनिष्ठ को अच्छी तरह से प्रशिक्षित करना चाहिए, वह एक बहुत अच्छी वकील हो सकती है.'' पीठ ने मामले को इस सप्ताह के अंत में सुनवाई के लिए पोस्ट किया.
इसलिए की यह टिप्पणी
बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील जो अपने मामलों की तत्काल सुनवाई करना चाहते हैं, मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए संक्षिप्त आवेदन के साथ आते हैं, और मामले को उसी दिन या बाद में एक निश्चित तिथि पर सूचीबद्ध करने की मांग करते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








