
मुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत, 5 घायल
AajTak
मुंबई के साकीनाका इलाके में एक हादसा हो गया. यहां गणपति विसर्जन के दौरान बिजली के तार की चपेट में कुछ भक्त आ गए. जिससे एक की मौत हो गई. जबकि 5 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई के साकीनाका इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक साकीनाका खैरानी रोड स्थित एसजे स्टूडियो के पास टाटा पावर की हाई-टेंशन तार है. गणपति विसर्जन के दौरान जब भक्त नाचते-गाते जा रहे थे, तभी वो बिजली के तार की चपेट में आ गए. जिससे एक भक्त की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: रायसेन में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नाले में डूबने से दो भाइयों की हुई मौत
बिजली के तार की चपेट में आने से मरने वाले भक्त की पहचान विनू के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान 18 वर्षीय तुषार गुप्ता, 44 वर्षीय धर्मराज गुप्ता, 12 वर्षीय आरुष गुप्ता, 10 वर्षीय शंभू कामी और 14 वर्षीय करण कानोजिया के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: मेरठ: गणेश विसर्जन शोभयात्रा में जा रहा था युवक, तभी बाइक से आए हमलावरों ने घोंप दिया चाकू, मौत
पुलिस ने बताया कि साकीनाका इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां बिजली के तार की चपेट में आने से गणपति विसर्जन के लिए जा रहे एक भक्त की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










