
मुंबई: खेलते-खेलते स्क्रैप कार में बंद हो गए भाई-बहन, दम घुटने से दोनों की मौत
AajTak
मुंबई के एंटोपहिल इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दो बच्चे खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए. परिवार वालों ने पहले खुद से खोजबीन की. जब दोनों नहीं मिले तो अंटोप हिल पुलिस स्टेशन में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई. गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम दोनों की तलाश में जुट गई. खोजबीन के दौरान एक स्क्रैप कार के अंदर दोनों भाई-बहन मिले. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.
मुंबई के एंटोपहिल में एक स्क्रैप कार से गायब हुए भाई-बहन बेहोशी की हालत में मिले. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों की दम घुटने से मौत हो जाने की बात कही. बताया जाता है कि दोनों दोपहर में ही खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए थे. रात में जब पुलिस दोनों को ढ़ूंढने में जुटी तो एक स्क्रैप कार से दोनों को बरामद किया.
मिली जानकारी के एंटोपहिल इलाके में साजिद और मुस्कान नाम के दो भाई बहन खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए. काफी खोजबीन के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी. साजिद की उम्र 7 साल और मुस्कान की उम्र 5 साल थी. पुलिस को भी काफी खोजबीन के बाद दोनों भाई बहन का पता नहीं चल पा रहा था. इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा था, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था.
दम घुटने से हुई दोनों बच्चों की मौत बच्चों की खोजबीन के दौरान एक महिला अधिकारी की नजर घर के पास खड़े एक स्क्रैप कार पर पड़ी. कार का दरवाजा बंद था और रात काफी हो चुकी थी, तो अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. इसलिए महिला पुलिस अधिकारी ने मोबाइल के फ्लैश से शीशे के अंदर देखा. कार के अंदर दोनों बच्चे बेहोशी की हालत में अंदर पड़े हुए थे. इसके बाद तुरंत दोनों बच्चों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज से पहले ही दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : 40 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मजदूर, दो की दम घुटने से मौत
दोपहर डेढ़ बजे कार में बंद हुए थे बच्चे, रात दस बजे मिले एंटोपहिल पुलिस इस मामले में ADR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. वहीं बच्चों के पिता रहमत अली ने बताया कि साजिद और मुस्कान बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के पास ही खेल रहे थे. कुछ देर बाद जब दोनों को खाना खाने के लिए बुलाया गया, तो दोनों ने आवाज नहीं दी. फिर कमरे से बाहर आकर देखा तो दोनों बच्चे लापता थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









