
मुंबई: क्रिकेट ग्राउंड में फील्डिंग कर रहे शख्स को दूसरे मैच की लगी बॉल, मौत
AajTak
मुंबई में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलने के दौरान फील्डिंग कर रहे शख्स को दूसरे मैच की बॉल लग गई. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
मुम्बई के माटुंगा इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 साल के शख्स की मौत हो गई. वह जिस मैदान में क्रिकेट खेल रहा था, उस मैदान में एक साथ दो मैच खेले जा रहे थे, जिसकी वजह से दूसरे मैच की बॉल उसकी कनपटी में लगी और वो वहीं गिर गया. आनन-फानन में घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.
जानकारी के मुताबिक मुम्बई के माटुंगा स्थित दादकर ग्राउंड में सोमवार की दोपहर T20 मैच खेला जा रहा था, ग्राउंड पर एक साथ दो मैच खेले जा रहे थे, दोनों मैच एक ही टूर्नामेंट के थे. ये मैच 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के द्वारा खेला जा रहा था. इन्हीं खिलाड़ियो में से एक थे 52 साल के जयेश सावला.
नोएडा: क्रिकेट मैच के दौरान रन लेते समय आया हार्ट अटैक, खिलाड़ी ने पिच पर तोड़ा दम, VIDEO
बताया जा रहा है कि जयेश सावला नाम के इस शख्स को फील्डिंग करने के दौरान कान के पीछे क्रिकेट की गेंद लगी थी. इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि जो बॉल जयेश सावला की कनपटी में लगी, वह मैदान में खेले जा रहे दूसरे मैच से आकर लगी थी. यानी ये हादसा एक वक्त पर मैदान में दो मैच खेले जाने के कारण हुआ.
मैच के दौरान बॉल लगने से पहली मौत
आपको बता दें मुंबई में अमूमन एक ग्राउंड में कई मैच खेले जाते हैं और कई बार दूसरे मैच की बॉल से खिलाड़ी को चोटें भी आती हैं, लेकिन ये पहली बार हुआ जब मैच के दौरान बॉल लगने से किसी की मौत हुई हो.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








