
मुंबई को जाम से निजात दिलाने का 'ब्रह्मास्त्र' मिल गया?: दिन भर, 12 जनवरी
AajTak
ट्रैफिक से जूझती मुंबई के लिए क्या राहत लेकर आएगा अटल सेतु, क्यों इस पुल को बनने में इतने साल लग गए,कर्नाटक में बीजेपी अपने मौजूदा सांसदों के टिकट क्यों काट सकती है,जम्मू कश्मीर के पुंछ और रजौरी में क्यों बढ़ गई हैं आतंकी घटनाएं,यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों का असर क्या होगा? सुनिए ‘दिन भर’ में.
मुम्बई से नवी मुंबई को जोड़ता एक पुल बनाने का प्रस्ताव 1963 में एक अमेरिकी कम्पनी ने दिया था. तबसे 51 साल बीत गए. मुम्बई के आम लोग इस रूट से आते जाते रहे, कभी लोकल में धक्के खा कर, कभी धूप धूल में ट्रैफिक जाम झेलकर. आज उनकी इस समस्या को हल मिला. इस पुल का उद्घाटन हो गया. नाम रखा गया है अटल सेतु.
नक्शा देखने पर पता चलता है कि इस पुल के बनने से मुम्बई से नवी मुंबई की दूरी 16 किलोमीटर घटी है. और अनुमान लगाएं तो ये पुल लोगों का लगभग 45 मिनट भी बचाएगा. मुम्बई के लोगों के लिए क्यों जरूरी था ये पुल और कितनी बड़ी आसानी बनेगा अब? क्या वजहें रहीं जो इसके निर्माण तक पहुंचने में 51 साल लगे? सुनिए ‘दिनभर’ की पहली ख़बर में.
पिछले साल कर्नाटक में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, बीजेपी ने अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे थे. हालांकि चुनाव के नतीजे बीजेपी के अनुरूप नहीं रहे और कांग्रेस सत्ता में आई. लेकिन ये फॉर्मूला जरूर बीजेपी कई राज्यों में अपना चुकी है और सफल भी रही है. अब कहा जा रहा है कि पार्टी इस बार के लोकसभा चुनावों में कई सांसदों का टिकट काटेगी और नए उम्मीदवार उतारेगी. हाल ही में बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे के विजयेंद्र को वहाँ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जिसका कई नेताओं ने विरोध भी किया. इस विरोध के बावजूद नई लीडरशिप के साथ चुनावों में भी बीजेपी नए प्रयोग के मूड मे है. सवाल ये है कि अगर बीजेपी की यही रणनीति होने जा रही है तो इसके पीछे के फैक्टर्स क्या होंगे, सांसद स्तर के नेताओं के टिकट क्यों कटेंगे? सुनिए ‘दिनभर’ की दूसरी ख़बर में.
जम्मू कश्मीर राज्य में कश्मीर के लोग दशकों से आतंकी घटनाओं से पीड़ित हैं ये कोई नई बात नहीं. लेकिन नई बात ये है कि आतंक पीड़ित ज़िलों में दो नाम हाल के कुछ सालों में जुड़े हैं वो हैं पुंछ और राजौरी. हाल में हुए हमले, मौते और सेना की कार्रवाई कुछ इसी ओर इशारा करते हैं.इस बात को और बल मिला जब इस पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय का बयान आया.
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में बढ़ता आतंकवाद और आतंकी घटनाएं चिंता का विषय है. आर्मी इसको लेकर काम भी कर रही है लेकिन आम आदमी को भी थोड़ा सजग रहना होगा. बीते कुछ सालों में आतंकी घटनाओं के आंकड़े भी क्या कहते हैं, इसकी बढ़ोतरी के क्या है कारण, आतंकियों को रोकने के लिए सेना की तरफ से क्या स्टेप्स लिए गए हैं? सुनिए ‘दिन भर’ की तीसरी ख़बर में.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








