
मुंबई के मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप पर ED का शिकंजा, 53 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फ्लैट बायर्स से धोखाधड़ी का आरोप
AajTak
मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप पर आरोप है कि उसने विज्ञापनों के जरिए नवी मुंबई में अपने कई प्रोजेक्ट्स के लिए बायर्स को आकर्षित किया और फिर उन्हें फ्लैट नहीं दिए. इसके लिए ग्रुप ने एक बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री को ब्रांड एंबेसडर बनाया था. कई निवेशकों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायतों में उल्लेख किया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप के प्रोजेक्ट्स का प्रचार देखने के बाद उन्होंने कंपनी में निवेश किया था.
मुंबई के मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में ईडी ने पीएमएलए के तहत ग्रुप की नवी मुंबई में स्थित 52.73 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. दरअसल, मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप पर आरोप है कि उसने विज्ञापनों के जरिए नवी मुंबई में अपने कई प्रोजेक्ट्स के लिए बायर्स को आकर्षित किया और फिर उन्हें फ्लैट नहीं दिए. इसके लिए ग्रुप ने एक बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री को ब्रांड एंबेसडर बनाया था. कई निवेशकों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायतों में उल्लेख किया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप के प्रोजेक्ट्स का प्रचार देखने के बाद उन्होंने कंपनी में निवेश किया था.
ईडी ने मेसर्स मोनार्क यूनिवर्सल ग्रुप, गोपाल अमरलाल ठाकुर, हसमुख अमरलाल ठाकुर और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज मामलों की जांच की. आरोप है कि बिल्डर ग्रुप ने फ्लैट खरीदारों के पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई. इसके चलते शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने बिल्डर कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए हैं. इन्हीं की जांच अब ईडी कर रही है.
ईडी की जांच से पता चला है कि गोपाल अमरलाल ठाकुर ने बड़ी मात्रा में निवेशकों के पैसे को अपनी विभिन्न सहयोगी संस्थाओं में ट्रांसफर कर दिया. उन्होंने निवेशकों के पैसे को बड़ी चालाकी से नवी मुंबई के विभिन्न बिल्डरों जैसे मेसर्स बाबा होम्स, मेसर्स लखानी बिल्डर्स प्रा. लिमिटेड, मैसर्स मोनार्क सॉलिटेयर एलएलपी और अन्य में ट्रांसफर कर दिया. इस पूरे मनी ट्रेल का खुलासा ईडी की जांच में हुआ है.
ईडी के मुताबिक मोनार्क ग्रुप और उसके निदेशकों ने एक ही फ्लैट कई खरीदारों को बेच दिया. उन्होंने ग्राहकों की जानकारी के बिना पहले से बेचे गए फ्लैटों को गिरवी रखकर एनबीएफसी से लोन भी लिया. नतीजतन, गोपाल अमरलाल ठाकुर को जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था. वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं. इस मामले में अगस्त 2021 में केस दर्ज हुआ था. अभी मामले में आगे की जांच जारी है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










