
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार चपेट में आई, 4 लोग घायल
AajTak
मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिर गया.
मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया.
घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली. हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.
सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया.
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया. फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं. यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.

मुंबई के दहिसर इलाके के कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा और उनके 33 क्रू मेंबर्स कई दिनों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फंसे हुए हैं. वे जिस टैंकर की कमान संभाल रहे हैं, उसमें 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के लिए एलपीजी लदी है. यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला पोर्ट की ओर जा रहा था.

भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया. दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी... अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को याद दिलाया है कि उनकी असली परीक्षा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी. गंभीर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जिताने वाले पहले भारतीय कोच बने हैं. गांगुली ने साथ ही टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की भी सलाह दी.









