
मुंबई के फॉर्च्यन अपार्टमेंट में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू, इसी बिल्डिंग में रहते हैं सिंगर शान
AajTak
बीएमसी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सोमवार रात 12:45 बजे के करीब आग लगने की सूचना इमरजेंसी नंबर पर उन्हें मिली. दमकल कर्मियों ने 10 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और इमारत को खाली कराया. इसी इमारत की 11वीं मंजिल पर मशहूर गायक शान का फ्लैट भी है.
मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव नाम की रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारण एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. उन्हें इमारत से रेस्क्यू कर नजदीक के बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुजुर्ग महिला ICU में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बीएमसी फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, सोमवार रात 12:45 बजे के करीब आग लगने की सूचना इमरजेंसी नंबर पर उन्हें मिली. दमकल कर्मियों ने 10 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और इमारत को खाली कराया. इसी इमारत की 11वीं मंजिल पर मशहूर गायक शान का फ्लैट भी है. आग लगने के समय शान और उनका परिवार 11वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में मौजूद था. गनीमत रही की इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ.
दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुरुआती जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट-सर्किट बताया है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. सूचना पर मुंबई पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. कुछ घंटों के बाद आग को बुझाने में सफलता मिली. इस दौरान बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आ गए. सिंगर शान भी अपनी फैमिली के साथ अपार्टमेंट के बाहर खड़े दिखे.
इसके अलावा, सोमवार देर शाम मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित कुर्ला स्क्रैप मार्केट में भी भीषण आग लग गई. इस हादसे में 30-40 गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. कुर्ला स्क्रैप मार्केट में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







