
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे गिरफ्तार, NSE फोन टैपिंग मामले में ईडी का एक्शन
AajTak
फोन टैपिंग मामले में ईडी ने का बड़ा एक्शन लिया है. लंबी पूछताछ के बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे गिरफ्तार कर लिया गया है. कल भी ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, सीबीआई ने भी सवाल-जवाब किए थे. अब मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी हो गई है.
NSE फोन टैपिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. लंबी पूछताछ के बाद पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे गिरफ्तार कर लिया गया है. कल भी ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, सीबीआई ने भी सवाल-जवाब किए थे. अब मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी हो गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2013 से 2016 तक चित्रा रामाकृष्ण नेशनल स्टॉक एक्सेंज में मैनेजिंग डायरेक्टर थीं. उस समय संजय पांडे की एक कंपनी के जरिए NSE कर्मचारियों के फोन टैप का मामला सामने आया था. जब ईडी को इस टैपिंग की भनक लगी, उन्होंने तुरंत गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी और मामले में सीबीआई भी एक्शन में आ गई. अब उसी टैपिंग वाले मामले में ईडी ने संजय पांडे को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ दिन पहले चित्रा रामकृष्ण की भी गिरफ्तारी हुई थी.
वैसे दावा तो ये भी हुआ है कि संजय पांडे की कंपनी को टैपिंग के लिए 4.45 करोड़ रुपये मिले थे. संजय पांडे के करियर की बात करें तो वे मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे. अप्रैल 2021 में उद्धव ठाकरे सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र के डीजीपी का प्रभार दिया था. हालांकि आईपीएस रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था. 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी मुंबई पुलिस के 76वें पुलिस कमिश्नर थे. उन्होंने आईपीएस हेमंत नगरले से कमिश्नर पद का दायित्व लिया था. वो अभी बीते महीने 30 जून को ही रिटायर हुए हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









