
मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
AajTak
मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल ने बीकेसी थाने में बम की धमकी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके अनुसार, फोन करने वाले ने अपनी पहचान विक्रम सिंह के रूप में बताई. आरोपी ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया और दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर टाइम बम लगाया है, जिसके बाद उसने कॉल कट कर दिया.
मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल ने बीकेसी थाने में बम की धमकी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई है. जिसके अनुसार, फोन करने वाले ने अपनी पहचान विक्रम सिंह के रूप में बताई. आरोपी ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया और दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर टाइम बम लगाया है, जिसके बाद उसने कॉल कट कर दिया. जानकारी के मुताबिक मामला बीते दिन यानी कि मंगलवार का है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, स्कूल के लैंडलाइन पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई. फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया. इसके बाद फोन करने वाले ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी. इसके तुरंत बाद ही स्कूल ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद तत्काल पुलिस की एक टीम को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ स्कूल कैंपस में भेजा गया. जहां तलाशी के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया.
स्कूल की शिकायत के आधार पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. हालांकि इस बीच, मुंबई पुलिस ने कहा कि उसने कॉलर का पता लगा लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बता दें कि बीते साल अक्टूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें एक अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








